Saturday, January 8, 2022

विक्की कौशल को इतनी पसंद आई 'अतरंगी रे', आनंद एल राय से मांग लिया काम, डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

डायरेक्टर () की '' () हाल ही में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), धनुष (Dhanush) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर, 2021 रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों के अच्छे रिव्यू मिले। इसी बीच ऐक्टर () ने फिल्म की काफी तारीफ की है। विक्की कौशल की इस तारीफ पर आनंद एल राय ने जवाब दिया है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अतरंगी रे की तारीफ करते हुए पोस्ट लिखा है। विक्की कौशल ने लखा है, 'कितनी प्यारी फिल्म है, मजा आ गया। सारा अली खान का कितना कठिन रोल और आपने कितनी शानदार तरीके से किया है। धनुष तो बिल्कल जीनियस। अक्षय कुमार गरदा उड़ा दिए। आनंद एल राय मुझे अपनी अगली फिल्म कास्ट करें सर, प्लीज।' विक्की कौशल के द्वारा फिल्म अतरंगी रे की तारीफ पर आनंद एल राय ने उन्हें रिप्लाई किया है। आनंद एल राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, 'थैंक्यू मेरे भाई। और तू कास्ट नहीं होगा, तू जब भी होगा कहानी होगा।' विक्की कौशल ने उनकी स्टोरी को रिपोस्ट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल इस समय इंदौर में सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की 'लुका छुपी' का सीक्वल है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3F6aHsw