Pages

Tuesday, January 18, 2022

'समंदर में नहाकर और भी नमकीन हो गई हो', जान्हवी कपूर की इन बिकिनी फोटोज देखकर यही गुनगुनाएंगे

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Janhvi Kapoor) ने चार साल पहले ही इंडस्ट्री में कदम रखा है लेकिन उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली है। इसके साथ वह सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज से धमाल मचाए रखती हैं। एक बार फिर जान्हवी कपूर ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें () शेयर की हैं। जिन पर आपकी नजरें टिक जाएंगी। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चार तस्वीरें शेयर की की हैं। इनमें वह फ्लोरल प्रिंट बिकिनी में पानी के अंदर नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर हर तस्वीर में अलग-अलग पोज दे रही हैं। फैंस को उनकी ये अदाएं बहुत पंसद आईं और उन्होंने जमकर प्यार बरसाया है। बीते दिनों जान्हवी कपूर ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह स्वीमिंग पूल किनारे पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह व्हाइट ट्रांसपेरेंट टॉप और हॉट पैंट में पोज देती दिख रही हैं। जान्‍हवी कपूर ने इस पोस्ट में लिखा था, 'खुद की केयर करने वाला वीकेंड मनाइए।' हाल में ही जान्‍हवी कपूर ने पोस्ट में बताया था कि उन्हें और उनकी बहन खुशी कपूर को कोरोना हो गया है। 3 जनवरी को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, अब वह दोनों ही कोरोना को मात दे चुके हैं। जान्‍हवी कपूर ने फैंस को बताया कि इस वायरस से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्‍हवी कपूर की पाइपलाइन में कई दिलचस्प प्रॉजेक्ट हैं। जान्‍हवी कपूर आने वाले समय में फिल्म 'गुड लक जेरी', फिल्म 'दोस्ताना 2', और फिल्म 'तख्त' में काम करते दिखाई देंगी। वह आखिरी बार फिल्म 'रूही' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nygP6Y