Thursday, January 20, 2022

रेमो डिसूजा के साले का घर पर मिला शव, पत्नी लिजेल ने भाई के लिए लिखा- तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी

बॉलिवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियॉग्रफर (Remo D'Souza) के साले जैसन वाटकिंस (Jason Watkins) मिलात नगर स्थिति अपने घर में मृत पाए गए हैं। रेमो डिसूजा की पत्नी (Lizelle D'Souza) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भाई की तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'क्यों? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी।' लिजेल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो तस्वीरें और शेयर की हैं। उन्होंने भाई जेसन वाटकिंस के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'क्यों।' तीसरी तस्वीर में जैसन ऑटो में अपनी मम्मी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। लिजेल डिसूजा ने लिखा, 'सॉरी मां मैंने आपको फेल कर दिया।' हमारे सहयोगी ईटाइम्स को परिवार के करीबी दोस्त ने इस खबर को कन्फर्म किया है। एक मेडिकल ऑफिसर ने ईटाइम्स को बताया है कि जैसन वाटकिंस को कूपर अस्पताल लाया गया था और ओशिवारा पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। जैसन वाटकिंस की शादी नहीं हुई थी। रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा के लिए काफी दुख की घड़ी है। चार साल पहले उनकी मां की निधन हो गया था और अब भाई की मौत हो गई है। लिजेल डिसूजा ने ईटाइम्स को बताया है, 'डैडी ने दरवाजा तोड़ा लेकिन इससे पहले भाई की मौत हो चुकी थी। डैडी कुछ समय से डायलिसिस से गुजर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि भाई ने खुद के साथ क्या किया क्योंकि मैं अभी पापा के घर जा रही हूं। भाई और पापा एक साथ रहते थे।' जैसन वाटकिंस के सवाल पर लिजेल डिसूजा ने रोते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि वह हमारी मां के निधन से उबर नहीं पाया था। मां का साल 2018 में निधन हो गया था। भाई मां के काफी करीब था। मैं अभी एक पहले आई थी। डैडी ने मुझे भाई के बारे में बताने के लिए कॉल किया था। मैं एक शादी में शामिल होने के लिए गोवा आई थी। रेमो डिसूजा और मुझे नहीं पता कि क्या करना है। हम एक भयानक सदमे में हैं।' बता दें कि रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा इस समय गोवा में शादी अटेंड करने के लिए गए हैं। रेमो डिसूजा से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह बात करने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। गौरतलब है कि जैसन वाटकिंस फिल्म इंडस्ट्री में काफी सालों से काम कर रहे थे। उन्होंने रेमो डिसूजा के सभी प्रॉजेक्ट्स में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3GNDZOc