बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति (Anand Ahuja) पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह आए दिन इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आनंद आहूजा ने आनंद आहूजा के साथ एक और प्यारी तस्वीर () शेयर की है। जिसमें वह उन्हें किस करती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं, आनंद आहूजा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'आपका जुनून सवार है।' ऐक्ट्रेस की ये तस्वीर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि सोनम कपूर ने अपने लंदन वाले घर पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ नया साल मनाया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक-दूसरे को लिप-लॉक कर रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ लिखा था, 'मेरी लाइफ के प्यार को हैप्पी न्यू ईयर। आप वह इंसान हैं जिनके साथ मैं हर साल नया साल मनाना चाहती हूं। 2022 में आप सभी की अच्छी सेहत और खुशी की कामना करती हूं।' सोनम कपूर इस समय अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर अब शोम मखजिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। फिल्म वह एक नेत्रहीन पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगी। ऐक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'एके वर्सेज एके' में नजर आई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f7jboq