Saturday, January 15, 2022

शिल्पा शेट्टी ने दिखाया वो नजारा, जहां शाहरुख के साथ की थी पहली फिल्म 'बाजीगर' की शूटिंग

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने आज शनिवार को उस जगह की झलक अपने फैन्स को दिखाई है, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। शिल्पा शेट्टी ने करीब 29 साल पहले फिल्म 'बाजीगर' (Baazigar) से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह एक बार फिर वहीं पहुंची हैं। शिल्पा शेट्टी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं और उन्होंने इस जगह से अपना वीडियो भी फैन्स से शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में खुशी से चीख रही हैं और कहती नजर आ रही हैं, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत इसी जगह से की थी 29 साल पहले और आज हम वहीं लौट आए हैं आईजीटी के स्टंट यार्ड में।' इसी के साथ वहां मौजूद कैमरा ज़ूम आउट हो जाता है और फिर मुंबई फिल्म सिटी का पूरा नजारा दूर से दिखाई पड़ता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है, 'कई बार जिंदगी गोल घूमकर वहीं लौट आती है। मैंने अपना पहला शॉट फिल्म बाजीगर के लिए इसी जगह (फिल्म सिटी के हैलीपैड) पर दिया था। इसलिए इंडियाज़ गॉट टैलंट ऑफिशल के स्टंट यार्ड पर वापस आना उन पुरानी यादों में लेकर जाता है।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qECjRD