बॉलीवुड की पॉप्युलर एक्ट्रेस () आज यानी 5 जनवरी को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपनी खूबसूरती और शानदार ऐक्टिंग से फौरन ही दर्शकों का दिल जीत लिया। अब तक वो कई मूवीज में काम कर चुकी हैं। कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं और उतार-चढ़ाव भरी पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ चुकी हैं। आज इस खास मौके पर उनके पति और ऐक्टर रणवीर सिंह () ने स्पेशल अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। दरअसल, दीपिका जल्द ही 'गहराइयां' (Gehraiyaan) मूवी में नजर आने वाली हैं और रणवीर ने अपने पोस्ट में इसी फिल्म का जिक्र करते हुए उन्हें विश किया है। वहीं, दीपिका ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए एक पॉजिटिव मैसेज शेयर किया है। दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की एक फोटो शेयर की है। इसमें दीपिका समंदर में गोते लगाते दिखाई दे रही हैं। अब समंदर जिस तरह से गहरा होता है और दीपिका की मूवी 'गहराइयां' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है, ऐसे में रणवीर ने दोनों को रिलेट करके एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। रणवीर ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'मेरी बेबी अपने बर्थडे पर भी गहराइयां को प्रमोट करते हुए।' एक्टर के इस पोस्ट पर अनन्या पांडे ने दिल वाला इमोजी बनाया है। बता दें कि अनन्या भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। इनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा भी हैं। दीपिका ने शेयर किया खास वीडियो दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने भी अपने बर्थडे पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सभी को जिंदगी की सीख देती नजर आ रही हैं। चूंकी दीपिका की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। वो डिप्रेशन तक का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी इस प्रॉब्लम को लेकर पब्लिक में खुलकर बात भी की है। वो इससे कैसे बाहर निकलीं और लाइफ में कैसे आगे बढ़ीं, इससे सभी लोग वाकिफ हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका की 'गहराइयां' 25 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान के साथ 'पठान' भी है। वो रितिक रोशन के साथ 'फाइटर' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास साउथ स्टार प्रभास के साथ भी एक फिल्म है। वहीं, रणवीर की बात करें तो वो 'जयेशभाई जोरदार', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' जैसी मूवीज में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nkLAw7