Pages

Monday, January 24, 2022

Gehraiyaan Promotion: दीपिका संग निकलीं अनन्या को लगी ठंड, सिद्धांत ने ऐक्ट्रेस को पहनाया अपना कोट

(), () और () सोमवार की शाम को मुंबई में एक साथ स्पॉट हुए थे। दरअसल, ये तीनों स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' () को प्रमोट करने के लिए निकले थे। इस दौरान दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत ने पपाराजियों को खूब पोज दिए। इस दौरान उनके फिल्म डायरेक्टर शकुन बत्रा () भी थे। सोशल मीडिया पर आए वीडियोज और फोटोज में दीपिका पादुकोण ऑरेंज कटआउट बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन ईयरिंग और ब्लैक हाई हील्स पहनी हुई थीं। वहीं, अनन्या पांडे ब्रालेट और और वाइट पैंट में दिखीं। सिद्धांत चतुर्वेदी और शकुन बत्रा ने भी इन खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस के साथ जमकर पोज दिए। अनन्या पांडे जब पपाराजियों को पोज दे रही थीं और इस दौरान हवा चल रही थी। जिसके चलते वह ठंड से परेशान होने लगीं और अनन्या पांडे को एहसास हुआ कि उनकी ये ड्रेस ठंड के लिए नहीं है। इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना कोट ऐक्ट्रेस को पहनाया। फिल्म 'गहराइयां' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर से इसकी कहानी साफ है, जिसमें कई रिश्ते से उलझते चले जा रहे हैं जो आगे चलकर तूफान लाने की तैयारी में है। फिल्म 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा धैर्य करवा नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3GWoEuL