Thursday, January 27, 2022

लाल लहंगे में दोबारा दुल्हन बनीं Mouni Roy, पहले मलयाली फिर बंगाली रिवाज से हुई शादी

मौनी रॉय () और सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) की शादी के कुछ नए वीडियोज़ सामने आए हैं। इस वीडियो में मंडप में नई दुल्हन मौनी रॉय लाल लहंगे मे नजर आ रही हैं। मौनी और सूरज शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। मौनी लाल लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। मौनी के ये वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिनमें वह ट्रडिशनल बंगाली रस्में निभाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके भाई उन्हें उठाए नजर आ रहे हैं और ऐक्ट्रेस ने पान के पत्ते से अपना चेहरा छिपा रखा है। वीडियो में मौनी शादी के दौरान की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। मौनी के सामने उनके दूल्हे राजा सूरज नाम्बियार खड़े नजर आ रहे हैं। मौनी संभवत: घर वालों को वहां सामने आने का इशारा कर रही हैं। मौनी और सूरज 27 जनवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने पहले मलयाली रीति-रिवाजों से शादी रचाई और फिर उन्होंने बंगाली रस्म से भी शादी की। इसके अलावा कुछ वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों सात फेरे लेते दिख रहे हैं। इस रस्म में उनके घरवाले उनके आसपास नजर आ रहे हैं। प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इन तस्वीरों में मौनी लाल बॉर्डर की सफेद साड़ी में साउथ इंडियन अंदाज में नजर आईं। मौनी और सूरज ने भी अपनी शादी की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। मौनी की फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तमाम शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rUn0TZ