गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों () की घोषणा की है। पद्म पुरस्कार की लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वाले 128 लोग शामिल हैं। वहीं, बॉलिवुड इंडस्ट्री से जुड़े सिंगर () और डायरेक्टर () को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनू निगम सिंगर होने के साथ म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 3 दशक के अपने करियर में हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं के 5000 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। सोनू निगम ने फिल्मों के अलावा सोनू कई एल्बम के लिए गाने गए हैं। उन्हें फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य अवॉर्ड मिले हैं। डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'मोहल्ला अस्सी', 'पिंजर' और 'जेड प्लस' जैसी फिल्म डायरेक्ट की हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं। बताते चलें कि कुल 128 पद्म अवार्डों में चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म विभूषण, 107 लोगों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3G3JJlA