Pages

Monday, January 17, 2022

Texas Hostages Situation: ब्रिटिश पुलिस की हिरासत में दो नाबालिग, यहूदियों को बंधक बनाने से क्या है कनेक्शन ?

लंदन ब्रिटेन में पुलिस ने सोमवार को बताया कि अमेरिका के टेक्सास में यहूदियों के एक उपासना स्थल में लोगों को बंधक बनाने की घटना की जांच के सिलसिले में दो किशोरों से पूछताछ की जा रही है। इस बंधक कांड का अंत बंधक बनाने वाले ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम की मौत के साथ हुआ। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने पुष्टि की है कि संदिग्ध जिसे कोलीविले में बेथ इजराइल सिनोगॉग में उत्पन्न गतिरोध के दौरान एफबीआई ने गोली मारी थी उसका नाम अकरम है। वह मूल रूप से उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में लैंकशायर के ब्लैकबर्न का रहने वाला था। वह पाकिस्तानी न्यूरो साइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग करते हुए सुना गया, जिसे अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के अधिकारियों को मारने की कोशिश करने का दोषी ठहराया गया था। वह टेक्सास के फोर्ट वर्थ में 86 साल की सजा काट रही है। इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम में आतंकवाद रोधी पुलिस के सहायक प्रमुख कांस्टेबल डोमिनिक स्कैली ने बताया, 'हम पुष्टि करते हैं कि संदिग्ध जो मारा गया वह 44 वर्षीय मलिक फैसल अकरम है और वह मूल रूप से लैंकशायर के ब्लैकबर्न का रहने वाला था।' रविवार शाम को हिरासत में लिए गए दो किशोरउन्होंने कहा, 'मैं यह भी पुष्टि कर सकता हूं कि उत्तर पश्चिम आतंकवाद रोधी पुलिस अमेरिकी अधिकारियों के नेतृत्व में हो रही जांच में सहयोग कर रही है। पुलिस बल यहूदी सहित अपने स्थानीय समुदायों से संपर्क जारी रखेगा और उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।' मामले में दोनों किशोरों को दक्षिण मैनचेस्टर से रविवार शाम को हिरासत में लिया गया लेकिन कानूनी कारणों से उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। यहूदी समुदाय के प्रति ब्रिटिश मंत्री ने जताई संवेदनाएंहालांकि उन्होंने कहा, 'वे पूछताछ के लिए अब भी हिरासत में हैं।' स्कॉटलैंड यार्ड ने भी पुष्टि की है कि आतंकवाद रोधी अधिकारी, अमेरिकी अधिकारियों और एफबीआई के संपर्क में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना को 'आतंकवादी कृत्य' बताया। हमले के बाद ब्रिटेन ने भी घटना की निंदा की है। ब्रिटेन की विदेशमंत्री लिज ट्रस ने ट्वीट किया, 'मेरी संवेदनाएं यहूदी समुदाय और उन लोगों के प्रति है जो टेक्सास की भयावह घटना से प्रभावित हुए।' अकरम के भाई ने पीड़ितों से मांगी माफीउन्होंने कहा, 'हम इस आतंकवादी और यहूदी विरोधी घटना की निंदा करते हैं। हम अपने नागरिकों के अधिकारों और आजादी की रक्षा करने और घृणा फैलाने वालों के खिलाफ अमेरिका के साथ खड़े हैं।' खबरों के अनुसार, अकरम दो सप्ताह पहले न्यूयॉर्क के जेकेएफ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होकर अमेरिका पहुंचा था। अकरम के भाई गुलबर ने ब्लैकबर्न मुस्लिम कम्युनिटी फेसबुक पेज पर एक बयान में उसकी मौत की पुष्टि की। उसने पीड़ितों से माफी मांगी और कहा कि उसका भाई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित था। ब्रिटेन के फैसल अकरम ने यहूदियों को बनाया था बंधकगौरतलब है कि अकरम ने अमेरिका के टेक्सास के एक सिनेगॉग में रब्बी सहित चार लोगों को शनिवार स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे बंधक बना लिया था। घंटों के गतिरोध के बाद इन लोगों को तब रिहा कराया गया जब एफबीआई की स्वाट टीम रात नौ बजे इमारत में पहुंची और संदिग्ध को मार गिराया। सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारे गए संदिग्ध की पहचान ब्रितानी नागरिक मलिक फैसल अकरम (44) के रूप में हुई। खबरों के मुताबिक अकरम के पास से कोई विस्फोटक नहीं मिला है और उसके आपराधिक इतिहास के अब तक संकेत नहीं मिले हैं।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3fyCFmo