Thursday, January 13, 2022

video: शोरूम के बाहर गौहर खान के सामने जो भी हुआ, उसे देख उन्होंने माथा पकड़ लिया

गौहर खान (Gauahar Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गौहर एक डिजाइनर शोरूम से बाहर निकल रही थीं, जहां उन्हें देख पैपराजियों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर गौहर खान ने अपना माथा पकड़ लिया। दरअसल हुआ यूं कि गौहर शोरूम से बाहर आईं। उन्हें कैमरे में कैप्चर करने के लिए पैपराजियों की भीड़ उनकी ओर बढ़ी। इसी दौरान किसी से धक्का लगा और शोरूम के बाहर मौजूद खड़ी डमी (mannequin) को धक्का लग गया। वह नीचे गिरा ही नहीं बल्कि उस मैनेक्वीन का एक हाथ भी टूट गया। गौहर यह सब देखकर अपना सिर पकड़ ली। इसकी बाद उन्होंने पैपराजियों से कहा- सीरियसली यार, अब कोई उठाएगा भी इसे। इसके बाद दुकान के स्टाफ और कुछ लोग मिलकर उस पुतले को खड़ा करते हैं। यह पूरा वाकिया कैमरे में कद हुआ और यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। हाल ही में गौहर खान ने सोशल मीडिया पर भोपाल के वायरल हुए उस वीडियो पर नाराजगी जताई थी जिसमें एक महिला एक गरीब रेहड़ी वाले के फलों को सड़क पर फेंकती नजर आई थीं। गुस्से में गौहर खान ने लिखा था, 'दिमाग खराब है, इसे शर्म आनी चाहिए। कृपया मुझे इस ठेले वाले के बारे में जानकारी दें। मैं इसके सारे फल खरीदना चाहती हूं, जिसका नुकसान इस महिला ने किया है। इस महिला का नाम बताइए ताकि उसे शर्मिंदा किया जा सके।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3K7kUbK