Pages

Thursday, January 13, 2022

Video: पोल डांस सीख रही थीं निया शर्मा, खुद को संभाल नहीं पाईं और फिसलकर नीचे आ पहुंचीं

निया शर्मा पोल डांस () सीख रही हैं और उन्होंने कुछ समय पहले ही इसकी प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निया के साथ कैमरे के पीछे उनकी कोरियॉग्राफर भी हैं, जो उन्हें ट्रेन कर रही हैं। निया शर्मा के पोल डांस का यह दूसरा दिन है। निया कोरियॉग्राफर लिप्सा आचार्या से ट्रेनिंग ले रही हैं। इस वीडियो में निया पोल पर जैसे-तैसे चढ़ तो जाती हैं, लेकिन उन्हें खुद को मूव करने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, वह इसे करने की अच्छी कोशिश भी कर रही हैं। हालांकि, वीडियो के अंत में वह फिसल कर नीचे आ जाती हैं। निया ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'आज से पहले कभी मैंने अपनी हड्डियां टूटते हुए ऐसे महसूस नहीं की।' निया शर्मा इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'फूंक ले' को लेकर चर्चा में हैं। निया शर्मा का यह गाना हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसे प्रमोट करने के लिए वह 'बिग बॉस 15' के मंच पर भी पहुंची थीं। निया ने सलमान खान को भी अपने इस गाने पर डांस कराया था। हाल ही में निया मुंबई की सड़क पर भी इस गाने पर डांस करती नजर आईं। इस लेटेस्ट वीडियो में वह ऑटो वाले ड्राइवर्स को भी अपने गाने पर नचाती नजर आईं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3HWIq9s