बूट काउंट शेरीफ के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार सैक्रोमेंटों के उत्तर में छोटे से शहर ओरोविल में पुलिस को रात साढ़े सात बजे के बाद सूचना मिली की कि एक किराना स्टोर के बाहर बस में कोई गोलीबारी कर रही है।
शेरीफ कार्यालय ने बताया कि उसके कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को मौके पर कई लोगों को घायल एवं एक व्यक्ति को मृत पाया। हालांकि इन अधिकारियों के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गया था लेकिन उन्होंने वालमार्ट के अंदर संदिग्ध हमलावर का पता लगा लिया एवं हिरासत में ले लिया।
वैसे तो यह नहीं बताया गया कि कितने लोगो की गोलियां लगीं एवं उनकी हालत कैसी है लेकिन ओरोविल के महापौर चुक रिनोल्ड्स ने उससे पहले फेसबुक पर लिखा था कि किराना स्टोर स्थल पर पांच लोगों को गोलियां लगी।
हमले के मकसद एवं अन्य ब्योरे की कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
एपी राजकुमार पवनेश
पवनेश
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/JYgbM6Cmy