Thursday, February 24, 2022

'सिंघम' ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल की हुई गोद भराई, लाल साड़ी में शेयर की बेबी बम्प वाली तस्वीरें

फिल्म 'सिंघम' ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने अपनी गोद भराई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जल्द मां बनने जा रहीं काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। काजल अग्रवाल गोद भराई (baby shower ceremony) की इन तस्वीरों में लाल रंग की साड़ी में काफी गॉरजस नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर काफी चार्म नजर आ रहा है। काजल अग्रवाल और उनकी बहन निशा अग्रवाल ने भी गोद भराई की कई तस्वीरें शेयर की हैं। काजल के चेहरे पर मां बनने का चार्म भी खूब दिख रहा है। साड़ी में काजल अपना बेबी बम्प दिखाती नजर आ रही हैं। काजल ने हसबैंड गौतम किचलू के साथ भी तस्वीर शेयर कर चुकी हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने 'गोदभराई' लिखा था। काजल की बहन निशा अग्रवाल ने भी बहन की गोद भराई वाली एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दिल को छू जानेवाला कैप्शन भी लिखा है। निशा ने लिखा, 'जी हां, ये ऑफिशली ऑफिशल है, मेरा एक और बेबी है जो अभी कोख के अंदर और उसे में टच कर पा रही हैं। मेरा बेबी नंबर 2 आ रहा है, तुमसे मिलने का इंतजार और नहीं हो पा रहा मेरे नन्हें।' बता दें कि काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर 2020 को गौतम के साथ शादी रचाई थी। हाल ही में काजल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फैन्स से शेयर की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/Fe42XA9