ऐक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से चौंका दिया है। हाल में ही अंशुला कपूर ने एकदम फिट और वेट लूज फोटो को शेयर किया। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने मिरर सेल्फी ( mirror selfie) पोस्ट की। इस तस्वीर में वह अपनी जबरदस्त फिटनेस से फैंस को अट्रैक्ट करती नजर आईं। अंशुला कपूर के इस ट्रांसफॉर्मेशन () को देख फैंस की अलग अलग प्रतिक्रिया आने लगी। फैंस पूछने लगे कि आखिर आप बॉलिवुड में कब डेब्यू कर रही हैं। अंशुला ने सिंगर कोल्बी कैलेट (Colbie Caillat) के गाने की पंक्तियों को कैप्शन में लिका। "अपना मेकअप उतारो, अपने बालों को नीचे आने दो। एक सांस लो आईने में देखो, अपने आप में क्या तुम खुद को पसंद नहीं करते? क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं।" अंशुला की इस जबरदस्त तस्वीर को देख कटरीना कैफ भी खुद को रोक नहीं पाईं और कमेंट्स के जरिए अंशुला की तारीफ की। वहीं सिंगर कोल्बी कैलेट, संजय कपूर, सुनीता कपूर, अक्षय मारवाह से लेकर पूजा मखीजा समेत तमाम स्टार्स ने रिएक्ट किया। वहीं सोशल मीडिया पर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर के इस खूबसूरत अवतार को देख फैंस ने भी जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा, अमेजिंग तो किसी ने लिखा सिजलिंग। एक यूजर ने तो अंशुला से वेट लूज के राज के बारे में पूछा भी। एक अन्य यूजर ने लिखा, किलर, बॉलिवुड में डेब्यू कब कर रहे हो आप।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/Kt8QLX9