Monday, February 28, 2022

अलाना पांडे की सगाई में नहीं पहुंचीं बहन अनन्या पांडे, मंगेतर ने किया खुलासा- लड़ाई बहुत बड़ी है

बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जो आपस में एक-दूसरे के बॉन्ड को लेकर काफी फेमस हैं। चाहे वो पति-पत्नी की जोड़ी हो या भाई-बहन की या फिर दो कजिन्स की। जी हां! हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री की बेहद प्यारी चचेरी बहनें (Ananya Pandey) और (Alanna Panday) की, जिनके बीच काफी प्यारा रिश्ता है। लेकिन हाल ही में, अलाना पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ सगाई की थी, जहां उनकी बहन अनन्या नहीं पहुंची थीं। इसका कारण बताते हुए अब अलाना के मंगेतर ने दोनों बहनों के बीच हुई लड़ाई का खुलासा किया है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन और डिजिटल क्रिएटर अलाना पांडे ने मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ सगाई की थी। सगाई की पार्टी में जहां उनके इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए, वहीं उनकी प्यारी बहन अनन्या उनकी सगाई के फंक्शन में नहीं पहुंची थीं। एक हालिया इंटरव्यू में अलाना के मंगेतर आइवर मैक्रे ने खुलासा किया कि अलाना की चचेरी बहन अनन्या पांडे उनकी सगाई में आखिर क्यों शामिल नहीं हो सकी थीं। इंटरव्यू वीडियो में आइवर ने कहा कि वह एक फिल्म कर रही थीं और उस समय वह उसी की शूटिंग में व्यस्त थीं। हालांकि, अनन्या की बहन रायसा और उनके माता-पिता भावना और चंकी पांडे सगाई की पार्टी में शामिल हुए थे। इस बारे में अलाना ने कहा कि वह समझती हैं कि अनन्या के लिए वो फिल्म कितनी जरूरी थी। उसी इंटरव्यू में आइवर ने मज़ाक में अलाना से पूछा कि ‘क्या उन्हें सगाई में अनन्या के न आने का असली कारण बताना चाहिए?’ और यह कहते हुए तुरंत एक किस्सा तैयार किया कि अनन्या के साथ अलाना की एक बड़ी लड़ाई हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि “वे दोनों एक-दूसरे पर चिल्ला रही थीं और फिर उन्होंने अनन्या को हमारी शादी में नहीं आने से मना कर दिया। मैंने उनसे कहा कि वह हमारी शादी में नहीं आ सकतीं।” इसके बाद अलाना ने जोर से हंसना शुरू कर दिया। अलाना और आइवर ने पिछले साल नवंबर में मुंबई में सगाई की थी। अपने इंस्टाग्राम पर खुशी के पलों को साझा करते हुए अलाना ने लिखा था, "आज एलए वापस जाने से पहले हमें अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक छोटा भारतीय सगाई समारोह करके बहुत खुशी हुई! @ivor।" बिपाशा बसु, लारा दत्ता, सोहेल खान, उनके बेटे निर्वाण, बहन अलवीरा और मां सलमा खान सहित कई हस्तियां समारोह का हिस्सा थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/0ZOhTn3