27 सदस्यों वाले यूरोपीय संघ के नेता दो दिवसीय ईयू-अफ्रीका सम्मेलन के लिये ब्रसेल्स में हैं। सम्मेलन से पहले यह अनिर्धारित बैठक बुलाई गई थी।
ईयू आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयिन ने कहा, ''कूटनीतिक वार्ता का अभी अंत नहीं हुआ है। यह अच्छी बात है और हमें अब भी उम्मीद है कि शांति कायम होगी।''
यूरोपीय संघ ने ब्रिटेन और अमेरिका की इस बात से सहमति जतायी है कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उस पर कड़ी पाबंदियां लगाई जाएंगी।
उर्सुला ने कहा, ''हमें पता चला है कि रूस ने अपने सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा की है। लेकिन हमें जमीन पर इसके कोई संकेत अभी तक नहीं दिखे हैं। इसके विपरीत हमने देखा कि सैनिकों और साजो-सामान की तैनाती बनी हुई है। लिहाजा, हमने जो सुना है उसपर यकीन करने के लिये हमें कथनी के बजाय करनी देखनी है। हम पीछे नहीं हटेंगे। ''
एपी
जोहेब नरेश
नरेश
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/a8Tyvid