वाशिंगटन, 22 फरवरी (एपी) व्हाइट हाउस यूक्रेन को लेकर रूस के कदम को अब आक्रमण बता रहा है।
व्हाइट हाउस रूस पर कड़ी पाबंदियां लगाने की तैयारियां कर रहा है, जिसने हालिया हफ्तों में यूक्रेन के निकट लगभग डेढ़ लाख सैनिकों को तैनात किया है।
कई पश्चिमी देशों के नेताओं ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों की स्वतंत्रता को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मान्यता दिये जाने के बाद रूसी सैनिक इन इलाकों में प्रवेश कर गए हैं, लेकिन कुछ नेताओं ने संकेत दिया कि यह यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के समान नहीं है।
एपी जोहेब नरेश
नरेश
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/Dg7GjBA