Tuesday, February 8, 2022

बेटे विक्की कौशल के साथ बालकनी में नजर आए शाम कौशल, तस्वीर शेयर कर लिखा- रब दी मेहर

विक्की कौशल (Vicky kaushal) के पापा शाम कौशल (Sham kaushal) ने बेटे के साथ अपनी एक लाजवाब तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों बाप-बेटे एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं और दूर समंदर में ढलते सूरज का भी नजारा इसमें कैद है। शाम कौशल ने बेटे के साथ अपनी इस तस्वीर को शेयर को शेयर करते हुए ईश्वर को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'रब दी मेहर... आभार।' शाम कौशल की इस तस्वीर पर फैन्स ने खुलकर प्यार औऱ दुआएं दी हैं। कुछ ने लिखा है- माशाअल्लाह है यह बॉन्ड। एक ने लिखा है- रब की मेहर है, कौशल परिवार को सदा खुश रखे वाहेगुरु जी की फतेह सतनाम वाहेगुरु जी की।' कुछ ने यह भी पूछा है कटरीना मैम कहां हैं। यह तस्वीर संभवत: विक्की कौशल और कटरीना कैफ के नए घर की बालकनी की है, जहां से समंदर का नजारा साफ दिखता है। जल्द ही कटरीना कैफ सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना होनेवाली हैं। विक्की कौशल ने हाल ही में सारा अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग खत्म की है। वहीं विक्की को लेकर इन दिनों अफवाहें हैं कि वह जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में नजर आ सकते हैं और इसे लेकर कोई बड़ा अनाउंसमेंट हो सकता है। खबर है कि राकेश ओमप्रकाश महाभारत के किरदार कर्ण पर कोई फिल्म बनाने की योजना में हैं, जिसके लिए पहले शाहिद कपूर की चर्चा थी, लेकिन अब विक्की कौशल का नाम सामने आ रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/cKIYvFW