कोविड-19 ने एक लंबे समय तक के लिए लोगों की लाइफ को अस्त-व्यस्त कर दिया और उन्हें घर के अंदर रहने को मजबूर भी किया। लेकिन अब जैसे-जैसे चीजें सामान्य होती जा रही हैं, एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी नया धमाल होता जा रहा है। एक ऐसा ही गोल्डन मौका है जाकिर खान के लाइव स्टैंड-अप ऐक्ट को अनुभव करने का, तो तैयार हो जाइए जाकिर खान ने अपने खास नॉर्थ इंडिया टूर की घोषणा की है, जिसमें वह लुधियाना, अमृतसर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में जस्ट कॉमिडी फेस्टिवल पर धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। इस टूर पर वह अपने सुपर स्पेशल सेट 'तथास्तु' को परफॉर्म करने जा रहे हैं और इसे उत्तर भारत में कोविड के बाद आयोजित होने वाला सबसे बड़ा शो माना जा रहा है। इस शो को लेकर लोगों में उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंडीगढ़ में उनके शो का टिकट ऑलरेडी पूरा बिक चुका है। यह टूर 25 फरवरी को लुधियाना में शुरू हो रहा है और इस शो का वेन्य 'गुरु नानक देव भवन और सभागार' है। इसके बाद का वेन्यू चंडीगढ़ है जहां वह 26 और 27 फरवरी को 'टैगोर भवन' में और 28 फरवरी को अमृतसर में परफॉर्म करेंगे। अमृतसर में आयोजित होनेवाला यह परफॉर्मेंस 'इंडियन अकैडमी ऑफ फाइन आर्ट्स' में रखा गया है। कोविड की वजह से शो में शामिल होने के लिए कुछ नियमों को फॉलो करना जरूरी है। इस शो में उन्हीं दर्शकों को एंट्री दी जा सकेगी जो डबल डोज़ वैक्सिनेटेड हों।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LemPAN