सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना एक अजीज खो दिया है और यह दुख उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिद्धार्थ ने अपने प्यारे डॉग ऑस्कर के लिए दिल छू जाने वाली बातें लिखी है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। सिद्धार्थ अक्सर सोशल मीडिया पर ऑस्कर के साथ अपनी प्यारी बॉन्डिंग फैन्स को भी दिखाया करते थे, लेकिन इस बार का इमोशंस अलग है। ऐक्टर ने अपने जिगर के इस टुकड़े के लिए अपने दिल का हाल सुनाया है। उन्होंने ऑस्कर की तस्वीर शेयर करते हुए प्यार भरा नोट शेयर किया है और बताया है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने उन बातों का भी जिक्र किया है जो ऑस्कर से सीखा है। उन्होंने भावुक होकर लिखा है, ' उसके बिना मेरी सुबह अधूरी है, घर वापस आना और दरवाजा खोलना अब पहले जैसा नहीं रहेगा। मैं आभारी हूं कि उसने मुझे चुना और इतना कुछ सिखा गया वह। लव यू मेरे ऑस्कर।' कियारा आडवाणी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑस्कर और सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरें शेयर कर उनकी बॉन्डिंग दिखाई है। एक तस्वीर पर कियारा ने लिखा है- बेस्ट बॉयज़। सिद्धार्थ के फ्रेंड्स और फैन्स उनके पोस्ट पर इमोशनल होते दिख रहे हैं। आलिया भट्ट, कृति सैनन, डायना पेंटी, रकुल प्रीत, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, भूमि पेडनेकर जैसी तमाम सिलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर ऑस्कर के लिए प्यार दिखाया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/yKrPI89