Wednesday, February 2, 2022

उमर रियाज ने 'Oo Antava' पर रश्मि देसाई, नेहा भसीन संग मचाया धमाल, राजीव अदातिया ने भी दिखाया कमाल

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के कंटेस्टेंट्स रश्मि देसाई, उमर रियाज, नेहा भसीन, राजीव अदातिया ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'उ अंटावा' (oo antava) पर कई मजेदार रील्स शेयर किए हैं। 'बिग बॉस 15' के ये सभी कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के बर्थडे पर पहुंचे, जहां सबने मिलकर एक बार फिर धमाल मचाया है। शमिता के बर्थडे पर रश्मि देसाई, उमर रियाज, नेहा भसीन, राजीव अदातिया के अलावा प्रतीक सहजपाल भी नजर आए। रश्मि देसाई, नेहा भसीन, उमर रियाज और राजीव अदातिया का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें ये सभी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'उ अंटावा' (oo antava) पर डांस करते दिख रहे हैं। 'उ अंटावा' सॉन्ग पर इन लोगों ने एक नहीं बल्कि कई वीडियोज़ बनाए हैं, जिन्हें सबने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन वीडियोज़ में सभी डांस करते हुए काफी मस्ती में नजर आ रहे हैं। राजीव अदातिया ने शमिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सबसे साथ शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/nAYR7gPyv