रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ फिल्म 'संजू' में नजर आ चुकीं टीवी ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन पर घरवाले जमकर धमाल मचाते दिख रहे हैं। करिश्मा के प्री वेडिंग का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें टेरेंस लुईस 'उ अंटावा' गाने पर जबरदस्त मूव्स दिखा रहे हैं। इस वीडियो में समंदर किनारे मौजूद वेडिंग वेन्यू पर लड़की और लड़के वाले इंजॉय करते दिख रहे हैं। करिश्मा यलो लहंगे में नजर आ रही हैं, वहां उनके होनेवाले दूल्हे वरुण बंगेरा (Varun Bangera) मरून कुर्ते में नजर आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर नजर आ रहे हैं, जिनके सामने डांसर और कोरियॉग्राफर टेरेंस लुईस अपने दोस्तों के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'उ अंटावा' (Oo Antava) पर थिरकते नजर आ रहे हैं। करिश्मा के वेडिंग फंक्शन के कई वीडियोज़ सामने आए हैं, जिनमें वह खुद भी डांस करती और धमाल मचाती दिखी हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वरुण फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं बल्कि वह पेशे से बिजनेसमैन हैं। दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई कर ली थी, जिसके बाद ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी अपने फैन्स को दी। करिश्मा और वरुण 5 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/BrhqQHd