सारा अली खान (Sara Ali Khan) बड़े पर्दे पर अपनी ऐक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने फ़न लविंग नेचर की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार सारा अली खान का एक प्रैंक वीडियो () चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी स्पॉट गर्ल के साथ कुछ ऐसा किया है जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी न होगा। यह वीडियो सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। सारा अली खान इस वीडियो में वाइट बिकीनी में नजर आ रही हैं। सारा अपनी स्पॉट गर्ल के साथ स्विमिंग पूल के किनारे खड़ी होकर कैमरे के सामने पोज़ देती नजर आ रही हैं। हालांकि, तब तक शायद किसी को नहीं लगा था कि सारा के मन में उस वक्त कुछ और ही शरारत चल रहा है। इसके बाद सारा ने जो किया वह सामने मौजूद कैमरे में कैप्चर हो गया। सारा ने उन्हें पूल के अंदर जोर से धक्का दिया और फिर बाद में उन्होंने खुद भी छलांग लगा दी। हालांकि सारा अली खान ने इसे प्रैंक बताया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे प्रैंक नहीं मान रहे। यूजर्स कॉमेंट कर लिख रहे हैं- इसमें क्या फनी है? किसी ने लिखा है- यह बिल्कुल भी कूल नहीं था। हर किसी ने यही लिखा है कि किसी को पानी में इस तरह से धक्का प्रैंक कैसे हुआ?
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/MefvwRO04