‘वैराइटी’ के अनुसार, स्ट्रीमिंग सेवा नेटफ्लिक्स पर चार रूसी ओरिजिनल का प्रसारण होने वाला थे जिसमें दश ज़ुक द्वारा निर्देशित एक ‘क्राइम थ्रिलर’ श्रृंखला भी शामिल थी, जिसकी शूटिंग चल रही है। इन सभी पर रोक लगा दी गई है।
नेटफ्लिक्स के एक करीबी सूत्र ने कहा कि कंपनी वर्तमान घटनाओं के प्रभाव का आकलन कर रही है।
सोमवार को, ‘द वॉल्ट डिजनी कंपनी’ ने घोषणा की कि वह रूस में सभी प्रदर्शन रोक देगी, जिसमें पिक्सर की "टर्निंग रेड" भी शामिल है, जिसका प्रीमियर 10 मार्च को होना था। इस घोषणा के कुछ घंटों बाद, वार्नर ब्रदर्स ने "द बैटमैन" की देश में रिलीज रोक दी।
प्रमुख महोत्सव और पुरस्कार कार्यक्रमों में भी रूस पर रोक लगा दी गई है। कान फिल्म महोत्सव ने मंगलवार को घोषणा की कि वह सरकार से जुड़े किसी भी रूसी प्रतिनिधिमंडल या उपस्थित लोगों का स्वागत नहीं करेगा।
हालांकि, स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म महोत्सव ने घोषणा की कि वह अगस्त में आगामी संस्करण में रूसी फिल्मों को दिखाएगा।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/xR2NWtC