Sunday, March 20, 2022

यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में अमेरिका ने हाइपरसोनिक हथियारों के विकास की गति तेज की

पोर्टलैंड (अमेरिका), 20 मार्च (एपी) हाइपरसोनिक हथियारों को विकसित करने के मामले में रूस से पिछड़ रही अमेरिकी नौसेना ने इस खाई को पाटने की कोशिश तेज कर दी है और अगले साल के उत्तरार्ध में वह इन हथियारों की अपने पोतों पर तैनाती शुरू कर देगी। इन हथियारों को विकसित करने के मामले में अमेरिका का मुकाबला रूस और चीन से है। ये हथियार बैलिस्टिक मिसाइल की गति से बढ़ते हैं लेकिन इनकी फुर्ती की वजह से इन्हें मार गिरना मुश्किल होता है। रूसी सेना का कहना है कि वह पहले ही हाइपसोनिक मिसाइलें विकसित कर चुकी है

from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/onq0M9c