एक मां का उसके बेटे के साथ एक अनोखा रिश्ता होता है, जिसे लफ्जों में बयां कर पाना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही खूबसूरत रिश्ता है वेटरन ऐक्ट्रेस () का उनके बेटे मयंक (Mayank) के साथ। ऐक्ट्रेस के बेटे ने हाल ही में, शाहिद कपूर की बहन सना कपूर (Sanah Kapoor) के साथ शादी की है। कपल 2 फरवरी को महाबलेश्वर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच में शादी के बंधन में बंध गए। सीमा ने इंस्टाग्राम पर शादी की खुशनुमा तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज के साथ उन्होंने कपल के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा। ऐक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यह उनके जीवन का 'सबसे खुशी का दिन' था। सीमा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरे जीवन में सबसे खुशी का दिन। भगवान आप दोनों को प्यार करे और यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे बेटे मयंक पाहवा और सना कपूर ने शादी कर ली है, तो बहुत खुश @ Sanahkapur15 @mayankpahwa_13 @manukritip @manoj__pahwa429 #खुशी #धन्य #प्यार #जीवन #उत्सव।" सीमा के साथ कई प्रोजेक्ट कर चुके आयुष्मान खुराना ने उनकी फोटोज पर कमेंट किया, "शुभकामनाएं।" दर्शन कुमार ने भी कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी। समारोह से दोनों परिवारों की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते देखे गए। शाहिद ने भी अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "समय कैसे बीत जाता है और अब दुल्हन बन गई है। सभी बहुत जल्द बड़े हो गए हैं मेरी बच्ची ... एक अद्भुत नए अध्याय के लिए एक भावनात्मक शुरुआत। प्रिय @ sanahkapur15 आपको और मयंक को शुभकामनाएं। धूप और अच्छी वाइब्स हमेशा।” मयंक और सना ने अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कर ली है और उनके इस रिश्ते से उनकी मां सीमा पाहवा बेहद खुश हैं, क्योंकि फोटोज में उनकी खुशी का अंदाजा साफ-साफ लगाया जा सकता है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/lKBNRZj