Tuesday, March 1, 2022

Shilpa Shetty ने शुरू की ‘सुखी’ की शूटिंग, फिल्म का अजीबोगरीब पोस्टर देख कन्फ्यूज हुए फैंस

इन दिनों वेब कंटेट की काफी डिमांड है। वेब शोज अपने नए वर्जन के साथ लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म ऐक्टर्स भी एक से बढ़कर एक शोज को करने के लिए हामी भर रहे हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () भी अपने एक बेहतरीन वेब कंटेट के साथ ओटीटी पर एंट्री करने वाली हैं। हाल ही में, टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट ने अपनी नई पेशकश से फिल्म ‘ ()’ का पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें शिल्पा लीड रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म के साथ सोनल जोशी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगी। फिल्म के पोस्टर को शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘थोड़ी बेधड़क सी हूं मैं, मेरी जिंदगी है खुली किताब, दुनिया बेशरम कहती है तो क्या, किसी से कम नहीं हैं मेरे ख्वाब।’ ‘सुखी’ एक बेहद एंटरटेनिंग, लाइट हार्टेड और स्लाइस ऑफ लाइफ फ़िल्म है। इस फिल्म में ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लीड रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म की कास्ट एण्ड क्रू ने आज से पंजाब में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और साफ जाहिर है कि फिल्मों के फैंस निश्चित रूप से इस खुशमिजाज फिल्म का लुत्फ उठाएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/MOyJmYq