(योषिता सिंह)संयुक्त राष्ट्र, 13 अप्रैल (भाषा) भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है, जिसमें विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग भी शामिल है।ईसीओएसओसी 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा स्थापित संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के छह प्रमुख अंगों में से एक है। इसमें महासभा द्वारा चुने गए संयुक्त राष्ट्र के 54 सदस्य शामिल हैं।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बुधवार को ट्वीट किया, “भारत संरा ईसीओएसओसी के चार निकायों के लिए चुना गया: सामाजिक विकास आयोग, गैर सरकारी संगठनों पर समिति, विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/FeWhLKv