वाशिंगटन, पांच मई (भाषा) लोग जिन सतहों को छूते हैं, उनकी तुलना में सांस में जाने वाली हवा के माध्यम से कोविड-19 के वायरस का संक्रमण होने की आशंका 1,000 गुना अधिक होती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने परिसर में अगस्त 2020 से अप्रैल 2021 तक एक पर्यावरण पर्यवेक्षण कार्यक्रम के दौरान हवा और सतहों से नमूने लिये। पिछले सप्ताह ‘जर्नल ऑफ एक्सपोजर साइंस एंड एनवॉयरनमेंटल एपिडेमियोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन में कक्षाओं, अभ्यास कक्षों, कैफेटेरिया, बसों और जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों से तथा खिड़कियों, रोशनदानों और हवा निकासी
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/kAs6JVd