(योषिता सिंह)संयुक्त राष्ट्र, 11 मई (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस श्रीलंका में हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर “बेहद चिंतित” हैं और उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने तथा बातचीत के जरिए मौजूदा संकट का समाधान तलाशने का आह्वान किया। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।महासचिव के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “महासचिव श्रीलंका में बढ़ती हिंसा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने हिंसा की निंदा की और सभी पक्षों से संयम बरतने को कहा। वह मौजूदा चुनौतियों का समाधान बातचीत के जरिये करने के लिये सभी श्रीलंकाई पक्षकारों का आह्वान करते हैं।”श्रीलंका में मौजूदा संकट के बीच
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/zvKpPBt