Saturday, May 28, 2022

स्कूल में गोलीबारी पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बारे में उन्हें गुमराह किया गया : गवर्नर

यूवालडी (अमेरिका), 28 मई (एपी) टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबट ने कहा कि यूवालडी में एलिमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बारे में उन्हें ''गुमराह'' किया गया और वह इस बात से ''नाराज'' हैं। गवर्नर ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने अपने पिछले बयान में वही बातें कहीं, जो उन्हें बताई गई थीं। उन्होंने कहा, ''मुझे जो जानकारी दी गई, वह कहीं-कहीं सही नहीं निकली।'' एबट ने कहा कि असल में क्या हुआ, इसकी ''व्यापक और गहन'' जांच होनी चाहिये। एपी जोहेब अविनाशअविनाश

from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/Yzu1Ani