न्यूयॉर्क/जिनेवा, 11 मई (भाषा) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैश्लेट ने श्रीलंका में बढ़ती हिंसा की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सत्ताधारी दल के सदस्यों द्वारा किए गए हमलों की व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की। संरा मानवाधिकार उच्चायुक्त बैश्लेट ने श्रीलंका में अधिकारियों से हिंसा रोकने का आह्वान करते हुए अनुरोध किया कि वे संयम बरतें तथा देश में भीषण आर्थिक संकट के बीच लोगों की शिकायतों को सार्थक बातचीत से हल करें। उन्होंने मंगलवार को कहा, “कल 9 मई को कोलंबो में प्रधानमंत्री के समर्थकों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला किए
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/tcyDQk3