काहिरा, 15 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता के बीच लीबिया में प्रतिद्वंद्वी समूहों के अधिकारियों ने राजधानी काहिरा में चुनावों को लेकर फिर से चर्चा शुरू की। उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में राजनीतिक गतिरोध को दूर करने और चुनाव कराने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में संवैधानिक संशोधनों पर विरोधी समूहों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। लीबिया की संसद के प्रवक्ता अब्दुल्ला ब्लिहेग ने कहा कि इस वार्ता में लीबिया की संसद के 12 सांसद और पश्चिमी लीबिया की एक सलाहकार निकाय के अलावा उच्च परिषद के 11 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/D6WuIjz