वाशिंगटन, 14 जुलाई (भाषा) अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोविड रोधी एक और टीके को मंजूरी प्रदान कर दी है। एफडीए ने वयस्कों को ‘नोवावैक्स’ टीके की खुराक लगाने की बुधवार को मंजूरी दे दी । यह टीका अमेरिका में उपलब्ध तीन अन्य कोविड रोधी टीकों की तुलना में अधिक पापंरिक प्रकार का है और यह पहले से ही यूरोप और अन्य देशों में उपलब्ध है। अमेरिका की करीब एक चौथाई वयस्क आबादी ने अबतक टीकाकरण नहीं लगवाया है जबकि विशेषज्ञों को उम्मीद है कि लोग प्रोटीन आधारित टीके के आने के बाद टीकाकरण करने में रुचि लेंगे।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/YiqmgPC