द हेग, 21 सितंबर (एपी) अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) से बुधवार को ईरान द्वारा दायर उस मामले को खारिज करने का आग्रह किया, जिसमें उसने अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा जब्त की गई ईरान की लगभग दो अरब डॉलर की संपत्ति को मुक्त करने का अनुरोध किया है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने इस राशि को लेबनान में 1983 में हुई बमबारी और अन्य हमलों के पीड़ितों को देने को कहा है। इन हमलों के तार तेहरान से जुड़े थे। अमेरिकी कानूनी दल की अगुवाई कर रहे रिचर्ड विसेक ने संयुक्त राष्ट्र अदालत से कहा कि इसे खारिज किया जाना चाहिए
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/Tlk1acS