वाशिंगटन, चार सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में डेमोक्रेटिक पार्टी की पूर्व सरकारों में जलवायु परिवर्तन से निपटने संबंधी कदमों में अहम भूमिका निभाने वाले जॉन पोडेस्टा को कांग्रेस द्वारा पारित किए गए 375 अरब डॉलर के महत्वकांक्षी जलवायु कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को चुना। बाइडन ने पोडेस्टा को वरिष्ठ सलाहकार नामित किया। उन पर अगस्त में कांग्रेस द्वारा पारित स्वास्थ्य देखभाल एवं जलवायु विधेयक के तहत स्वच्छ-ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मुहैया कराई गई बड़ी राशि को उचित तरीके से खर्च करने की जिम्मेदारी होगी। पोडेस्टा प्रशासन के जलवायु कार्य बल
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/whI3op5