Wednesday, September 28, 2022

जयशंकर ने सुलिवन से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों, यूक्रेन एवं हिंद-प्रशांत पर चर्चा हुई

(ललित के. झा) वाशिंगटन, 28 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और एक मुक्त, खुले, सुरक्षित एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहित करने संबंधी दृष्टिकोणों समेत विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मामलों पर विचार साझा किए। जयशंकर चार दिन की आधिकारिक वाशिंगटन यात्रा पर हैं। उन्होंने सुलिवन के साथ मंगलवार को यूक्रेन के मुद्दे पर भी चर्चा की। सुलिवन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से आज मुलाकात की और भारत-अमेरिका

from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/MYBCfQJ