नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति की 28 अक्टूबर से हो रही बैठक के पहले दिन की मेजबानी भारत मुंबई के ताज पैलेस होटल में करेगा। गौरतलब है कि 14 साल पहले 26/11 को देश में हुए आतंकवादी हमले में मुंबई के ताज पैलेस होटल ने भयंकर त्रासदी झेली थी। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष समिति की बैठक 29 अक्टूबर को दिल्ली में होनी है। पहले दिन के बैठक का आयोजन ताज पैलेस होटल में करने को आतंकवाद से निपटने के भारत के दृढ रवैये के रूप में देखा जा रहा है।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/l9cixDz