Sunday, November 27, 2022

26/11 की बरसी पर न्यूयार्क में प्रवासी भारतीयों ने किया पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन

न्यूयार्क (अमेरिका), 27 नवंबर (भाषा) न्यूयार्क में प्रवासी भारतीयों ने 26/11 के मुंबई हमले की 14वीं बरसी पर पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन किया तथा इस नृशंस हमले के गुनहगारों को इंसाफ के कठघरे में खड़ा करने की मांग की। ये लोग ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर ‘मुंबई 26/11’, ‘हम नहीं माफ करेंगे’ और ‘पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाओ’ जैसे नारे लिखे थे। उन्होंने वाणिज्य दूतावास के बाहर डिजिटल वाहन खड़ा कर रखा था जिसपर 26/11 के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद, आतंकवादी अजमल कसाब तथा हमले के दौरान

from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/WZXK0L1