Wednesday, November 16, 2022

पूर्व हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड फॉक्स न्यूज से जुड़ीं

(ललित के झा) वाशिंगटन, 16 नवंबर (भाषा) अमेरिकी कांग्रेस में पहली बार हिंदू सांसद होने का गौरव हासिल करने वाली पूर्व सांसद तुलसी गबार्ड रूढ़िवादी फॉक्स न्यूज चैनल में शामिल हो गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। गबार्ड (41) ने 2013 से लगातार चार बार डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से हवाई के दूसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पिछले महीने अपनी मूल पार्टी छोड़ दी थी। ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ ने मंगलवार को अपनी खबर में कहा, “रूढ़िवादी-झुकाव वाले केबल चैनल के एक प्रतिनिधि ने पुष्टि की कि गबार्ड ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/qHjWExt