Pages

Saturday, December 10, 2022

जॉर्ज फ्लॉयड की पीठ को घुटने से दबाने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी को साढ़े तीन साल की जेल

मिनियापोलिस (अमेरिका), 10 दिसंबर (एपी) अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जॉर्ज फ्लॉयड की पीठ को घुटने से दबाने वाले मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी जे एलेक्जेंडर क्वेंग को शुक्रवार को साढ़े तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई। क्वेंग ने 25 मई 2020 को फ्लॉयड की पीठ को उस समय घुटने से दबाए रखा था, जब एक अन्य पुलिसकर्मी उसकी गर्दन पर अपना घुटना रखे हुए था। इस दौरान सांस लेने में तकलीफ होने और दम घुटने के कारण फ्लॉयड की मौत हो गई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/m8hsAEM