राजपथ पर शनिवार आधी रात को गाड़ी में तेज म्यूजिक बजाकर हुड़दंग मचाना 5 लोगों को भारी पड़ गया। उन्हें हंगामा मचाते देख पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस भी आ गई और फिर पांचों को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि उनमें से एक ने शराब भी पी रखी थी। पुलिस ने डीपी ऐक्ट के तहत पांचों के खिलाफ कार्रवाई की। बाद में पांचों को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया।
from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/2K7ror7