Thursday, December 27, 2018

मेक्सिको में क्रिसमस के दिन हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी, 27 दिसंबर (एपी) मेक्सिको के अकापाल्को शहर में क्रिसमस के दिन हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि एक वर्षीय एक बच्चा और तीन अन्य लोग एर्बोलेटास के पास एक घर में मृत मिले। हमले में घायल एक व्यक्ति को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में गोली लगी है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि गोलीबारी के शिकार हुए लोग घर के बाहर शराब पी रहे थे। टैक्सी में आए हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी। एपी

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2ERE47e