Thursday, December 27, 2018

अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात करने अचानक इराक पहुंचे ट्रंप, मेलानिया

(ललित के झा) वाशिंगटन, 27 दिसंबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया इराक में तैनात अमेरिका के सैनिकों को बधाई देने के लिए बुधवार रात अचानक पश्चिम एशियाई देश पहुंच गए। राष्ट्रपति के तौर पर यह ट्रंप की पहली इराक यात्रा है। ट्रंप ने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यहां मौजूद हमारे महान सैनिकों को नमन करना चाहता हूं।’’ वह कुछ घंटों तक इराक में रुके। ट्रंप ने इराक में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और अल-असद एअर बेस पर सैनिकों से बातचीत की। यह बगदाद के पश्चिम में अमेरिका-इराक का संयुक्त

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2EMeW0N