यरुशलम, 24 दिसंबर (एएफपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह से इजराइल के पक्ष में कई फैसले किये हैं, उसकी इजराइली नेताओं ने सराहना की है। हालांकि, सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के उनके फैसले पर इजराइली नेता प्रसन्न नहीं होंगे। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी सुरक्षा बलों को वापस बुलाने के संबंध में पिछले सप्ताह ट्रंप की अचानक घोषणा के बाद इजराइल को इस बात की चिंता है कि क्या उसके प्रमुख शत्रु ईरान को पड़ोसी देश में संचालन के लिये खुली छ्रट दी जायेगी। हालांकि, इस घोषणा को लेकर इजराइल की प्रतिक्रिया नपी-तुली रही है। उसने सधे
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2GAqNRV