Saturday, February 2, 2019

म्यामां की जेल में कैद रॉयटर के रिपोर्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में की अपील

यांगून, एक फरवरी (एएफपी) रोहिंग्या संकट की रिपोर्टिंग करने से जुड़े आरोपों को लेकर म्यामां में सात साल की कैद की सजा का सामना कर रहे समाचार एजेंसी रॉयटर के दो पत्रकारों के वकीलों ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की। कानूनी प्रक्रिया के जरिए राहत पाने का यह उनके लिए आखिरी मौका है। म्यामां के नागरिक एवं रिपोर्टर वा लोन (32) और क्याव सो ओ (28) को दिसंबर 2017 में यांगून में गिरफ्तार किया गया था। सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने को लेकर बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया था। समाचार

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2RueNBW