वाशिंगटन, एक फरवरी (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को लिखे एक पत्र में कहा है कि दोनों देशों के संबंध ‘‘अत्यंत महत्वपूर्ण’’ स्थिति में हैं और उनके बीच एक शुरूआती कारोबार समझौते से दोनों देशों की जनता तथा सीमा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक ‘‘सकारात्मक संदेश’’ जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका चीन व्यापार शुल्कों पर 90 दिन तक यथास्थिति बनाए रखने की एक मार्च की समयसीमा करीब आ रही है। पत्र में शी ने कहा है ‘‘फिलहाल, चीन-अमेरिका संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण स्थिति में हैं।’’ शी का यह पत्र उस चीनी प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने पढ़ा
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2HMtOiO