दमिश्क, 12 फरवरी (एएफपी) इज़राइली सेना के टैंक ने सोमवार को दक्षिणी सीरियाई प्रांत कुनेत्रा में गोलाबारी की। युद्धग्रस्त देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक खबर में कहा, ‘‘इज़राइली हमलावर ने कुनेत्रा में एक अस्पताल और निगरानी स्टेशन को निशाना बनाया।’’ एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि गोलाबारी से सिर्फ भौतिक क्षति हुई है। ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के रमी अब्दुल रहमान ने कहा कि निगरानी चौकी सहित कुनेत्रा में सात स्थानों पर गोले दागे गए। वहीं, ऑब्जर्वेटरी ने बिना कोई आंकड़े दिए कहा कि हमले में जान-माल
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2SKaGGv