अंकारा, 11 फरवरी (एएफपी) तुर्की के इस्तांबुल में सोमवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने से चार सैनिकों की मौत हो गई। इस्तांबुल के प्रांतीय गवर्नर अली येरलीकया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से चार सैनिक शहीद हो गए।’’ उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से अन्य कोई सैन्य या असैन्य व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है। गवर्नर ने कहा कि इंस्ताबुल के लोक अभियोजक ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी सेना का एक हेलीकॉप्टर इस्तांबुल के
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2RVbIuP